
Virat Kohli and Shaheen Afridi: विराट कोहली से मिलकर बोले शाहीन आफरीदी, 'आपकी फॉर्म के लिए दुआ कर रहे हैं'
AajTak
विराट कोहली इस समय एशिया कप 2022 के लिए यूएई में हैं. रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान कोहली की पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी से मुलाकात हुई. इसमें कोहली ने आफरीदी की चोट के बारे में हालचाल जाना...
Virat Kohli and Shaheen Afridi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं. वह करीब ढाई साल से शतक और छह महीनों से इंटरनेशनल फिफ्टी नहीं लगा सके हैं. ऐसे में फैन्स ही नहीं, बल्कि खेल जगत के स्टार प्लेयर और दिग्गजों को भी कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद है.
यही वजह भी है कि फैन्स के साथ स्टार प्लेयर और दिग्गज खिलाड़ी भी अब विराट कोहली के फॉर्म में लौटने की दुआएं करने लगे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी का नाम भी जुड़ गया है. आफरीदी ने भी कोहली के लिए दुआएं की हैं.
रविवार को होगा भारत-पाकिस्तान मैच
दरअसल, विराट कोहली इस समय एशिया कप 2022 के लिए यूएई में हैं. टूर्नामेंट का आगाज शनिवार (27 अगस्त) को होगा. अगले दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मुलाकात हुई. दोनों टीम के खिलाड़ी दो-तीन बार मिल चुके हैं.
आफरीदी ने कोहली के लिए की दुआ
इसी कड़ी में विराट कोहली ने पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से मुलाकात की. फिर गुरुवार को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी से भी मिले. इस दौरान कोहली ने आफरीदी की चोट के बारे में हालचाल पूछा. आफरीदी ने पहले अपने बारे में बताया, उसके बाद कहा, 'आपके लिए दुआ कर रहे हैं, आपका फॉर्म वापस आ जाए. देखना चाहते हैं आपको.' इस पर कोहली मुस्कुराते हैं और उन्हें थैंक्यू बोलकर चल देते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









