
Virat Kohli: '30-40 रन बनाकर भी प्लेयर्स...', विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान का बयान
AajTak
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शतक बनाए काफी समय बीत चुका है. कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. तब उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद से कोहली 68 मैचों की कुल 79 पारियों में 2554 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल रहे.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का मौजूदा फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. हालिया इंग्लैंड दौरे पर भी कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे. कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीमित ओवर्स की सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है. अब कोहली के अगले महीने एशिया कप या जिम्बाब्वे टूर के जरिए मैदान पर वापसी करने की संभावना है.
कोहली के सपोर्ट में उतरे अंजुम चोपड़ा
अब कोहली के खराब फॉर्म को लेकर भारतीय महिला टीम के पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का बयान सामने आया है. अंजुम चोपड़ा का मानना है कि 33 साल के कोहली फॉर्म वापस पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. चोपड़ा ने कहा कि कोहली जानते हैं कि उन्हें खराब फॉर्म से निकलने के लिए क्या करना है और वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं.
अंजुम चोपड़ा ने एक समाचार एजेंसी से कहा, 'विराट कोहली खुद जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए. जब आप अपने स्टैंडर्ड के मुताबिक स्कोर नहीं करते हैं, तो आप अधिक अभ्यास करते हैं. मुझे यकीन है कि वह अभ्यास कर रहे हैं और फॉर्म में वापस आने के लिए सब कुछ करते रहेंगे. जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चल रहा है, अभ्यास ही एकमात्र रास्ता है. एक खिलाड़ी केवल प्रयास कर सकता है. उनके जैसा खिलाड़ी इस खराब पैच से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है. लेकिन कई बार चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं.'
वह जल्द स्कोर बनाएंगे: अंजुम चोपड़ा
अंजुम चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को कम रन बनाकर भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखते हुए देखा है. वहीं कोहली की बात आती है तो यह उनके लिए निर्धारित हाई स्टैंडर्ड के कारण बुरा लगता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पूर्व कप्तान जल्द ही बड़े स्कोर करना शुरू कर देंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









