
Virat kohli: 'वो वर्ल्ड कप में गंभीर की तरह...', विराट कोहली को लेकर इस दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी
AajTak
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस समय क्रिकेट से थोड़े दिन के लिए ब्रेक पर हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए ही मैदान पर उतरेंगे. अब विराट कोहली को लेकर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ी भविष्यवाणी की है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से थोड़े समय के लिए ब्रेक पर है. कोहली श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है. वह वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से शुरू हो रही है, जहां कोहली के बल्ले की धमक देखने को मिलेगी.
अब विराट कोहली को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ी भविष्यवाणी की है. श्रीकांत ने कहा कि विराट कोहली इस साल के वनडे विश्व कप में वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा गौतम गंभीर ने 2011 विश्व कप के दौरान किया था. गौरतलब है कि गौतम गंभीर साल 2011 के विश्व कप में टीम इंडिया के लिए गेमचेंजर साबित हुए थे.
फाइनल में गंभीर ने किया था कमाल
गौतम गंभीर ने 2011 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 97 रन बनाकर भारत को ट्रॉफी जिताने में मदद की थी. विराट कोहली को मिशन वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है. वैसे भी भारतीय टीम को आईसीसी खिताब जीते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं.
मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं: श्रीकांत
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, 'एक खिलाड़ी के रूप में 83' विश्व कप जीतना और फिर 2011 के विश्व विजेता टीम का चीफ सेलेक्टर होना सुखद अहसास देता है. यह एक ऐसी कहानी है जो मैं अपने पोते-पोतियों को बता सकता हूं. गौतम गंभीर द्वारा खेली गई पारी अभूतपूर्व थी, वह भी विश्व कप में. उन्हें बधाई, मुझे उन पर गर्व है. पूरी सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि विराट कोहली हमें 2023 विश्व कप में वैसी ही वीरता दिखाएंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








