
Virat Kohli: ‘विराट भी इंसान, उनपर सवाल क्यों..’, कोहली के फुल सपोर्ट में आए जोस बटलर
AajTak
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बुरी फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का समर्थन किया है. इंग्लिश कैप्टन का कहना है कि विराट एक बड़े प्लेयर हैं, ऐसे में कुछ मैच में रन नहीं बनाने पर उन्हें निशाने पर नहीं लेना चाहिए.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई है. पिछले करीब पौने तीन साल से शतक का इंतज़ार कर रहे विराट कोहली अब बड़े स्कोर बनाने में भी चूक रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में विराट कोहली सिर्फ 16 रन बना पाए, जिसके बाद उनपर सवाल खड़े हुए. विराट कोहली के बुरे दौर पर साथी क्रिकेटर्स उनके साथ खड़े हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का समर्थन किया है, इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी विराट कोहली पर सवाल खड़े होने वालों को आड़े हाथों लिया है. जोस बटलर का कहना है कि विराट कोहली इतने बड़े प्लेयर हैं, कुछ मैच में स्कोर ना करने पर आप उनपर सवाल नहीं खड़े कर सकते. दूसरे वनडे में टीम इंडिया को हराने के बाद जोस बटलर ने कहा कि विराट कोहली भी एक इंसान हैं और वह भी कुछ कम स्कोर बना सकते हैं, लेकिन हमें देखना चाहिए कि वह दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और वनडे में तो उनका कोई जवाब नहीं है. ऐसे में जो इतने साल तक इतना बेहतरीन खेल दिखा रहा है, उनके साथ ऐसा हो सकता है कि कुछ वक्त के लिए वह रन ना बनाएं’.
क्लिक करें: ‘दिल जीत लिया भाई’, विराट कोहली के सपोर्ट में आए बाबर आजम तो गदगद हुआ ट्विटर इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि एक विरोधी खिलाड़ी के रूप में यह हमारे लिए बेहतर है क्योंकि आप सोचते हो कि उनका स्कोर हमारे खिलाफ नहीं आए. लेकिन जैसा मैंने कहा कि उनका रिकॉर्ड खुद ही सच बोलता है, उन्होंने भारत के लिए जितने मैच जीते हैं वह कमाल हैं. ऐसे में आप उनपर सवाल क्यों करते हो?’. विराट कोहली इस वक्त बैटिंग फॉर्म के बुरे पैच से गुज़र रहे हैं. ऐसे में लगातार उनकी टीम में जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया है कि टीम मैनेजमेंट इस बारे में नहीं सोच रहा है, हमें प्लेयर की क्वालिटी पर भरोसा है. रोहित शर्मा, जोस बटलर के अलावा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने भी विराट कोहली का समर्थन किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








