
Virat Kohli: ‘विराट कोहली को बल्लेबाजी पर मैंने सलाह दी, अब वो उसपर काम कर रहे’, पूर्व PAK क्रिकेटर का दावा
AajTak
लगातार विराट कोहली को प्लेइंग-11 से बाहर करने की भी मांग उठ रही है, इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे में वो खेल नहीं पाए क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. लगातार विराट कोहली को प्लेइंग-11 से बाहर करने की भी मांग उठ रही है, इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे में वो खेल नहीं पाए क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी.
विराट कोहली बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं, इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने एक दावा किया है. मुश्ताक का कहना है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही विराट कोहली को बल्लेबाजी को लेकर एक सलाह दी, जिसे विराट ने माना है और अप्लाई भी कर लिया है.
एक टीवी शो के दौरान मुश्ताक अहमद ने विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म पर बात की. मुश्ताक बोले कि विराट कोहली जब इंग्लैंड दौरे के दौरान एक बार जिम में उनसे मिले, तब वह मेरे पास आए और हालचाल पूछने लगे. इस बीच बातचीत में मैंने उन्हें एक-दो चीज़ें बताईं, विराट ने बेहद ध्यान से उसे सुना.
मुश्ताक अहमद ने कहा कि मैंने विराट को बताया कि वह जब 10-15 रन बना लेते हैं, तब उनका फ्रंटफुट सीधा पिच पर आता है. साथ ही जब वह ड्राइव के लिए जाते हैं, तब उनका पैर उस दिशा में नहीं जाता है इसी वजह से बल्ले का किनारा लग जाता है.
बता दें कि मुश्ताक अहमद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं, साथ ही इंग्लैंड टीम के कोचिंग स्टाफ के भी सदस्य हैं. विराट कोहली एजबेस्टन टेस्ट से पहले से ही इंग्लैंड में हैं, उसके बाद वह टी-20 सीरीज़ में खेले और अब वनडे सीरीज़ का हिस्सा हैं.
मुश्ताक अहमद ने बताया है कि विराट कोहली ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और बाद में उन्होंने बल्लेबाजी में इसे अप्लाई भी किया. मुश्ताक ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने इंग्लैंड टीम के साथ मिलकर विराट कोहली को आउट करने और बड़ा स्कोर बनाने से रोकने के लिए प्लानिंग की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









