
Virat Kohli: वनडे में 'कैप्टन'कोहली का जवाब नहीं... हासिल हुईं ये यादगार जीतें
AajTak
सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी का युग समाप्त हो चुका है. बुधवार को बीसीसीआई ने साउथ के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी, जिसके बाद विराट कोहली का बतौर कप्तान भारत को 2023 विश्व कप जिताने का सपना भी अधूरा रह गया है.
सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी का युग समाप्त हो चुका है. बुधवार को बीसीसीआई ने साउथ के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी, जिसके बाद विराट कोहली का बतौर कप्तान भारत को 2023 विश्व कप जिताने का सपना भी अधूरा रह गया है. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 में से 65 मैच जीते और उसे महज 27 मुकाबलों में हार मिली. आइए जानते हैं वनडे इंटरनेशनल में विराट की कप्तानी में मिली यादगार जीतों के बारे में-
भारत बनाम पाकिस्तान, विश्व कप 2019: साल 2019 के भारत और पाकिस्तान की टीमें लीग स्टेज में एक-दूसरे से टकराई थीं. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेशर में थी क्योंकि विराट की कप्तानी में दो साल पहले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम को हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन मैनचेस्टर में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डकवर्थ एंड लुईस पद्धति से 89 रनों की जीत हासिल कर ली.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट 336 रनोंं का विशाल स्कोर खड़ा किया. रोहित शर्मा ने 140 और विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेली. बाद में, भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बारिश से प्रभावित खेल में 40 ओवरों में 212/6 के स्कोर पर रोक दिया. पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवरों के विश्व कप में टीम इंडिया की यह सातवीं जीत रही.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









