
Virat kohli: 'मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया..', प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली का इमोशनल अवतार
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद अलग अवतार में दिखे. विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई नई बातें बताईं, साथ ही कहा कि जब उनसे एक गलती हुई तब ऐसा लगा कि उनका करियर ही खत्म हो गया है. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 60 रनों की पारी खेली थी.
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (4 सितंबर) को मिली 5 विकेट से हार के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले विराट कोहली ने यहां कई बातें कीं, जो काफी इमोशनल रहीं. विराट कोहली से जब अर्शदीप सिंह के कैच छोड़ने पर सवाल हुआ, तब उन्होंने अपने से जुड़ा एक किस्सा सुनाया और कहा कि एक वक्त उन्हें भी ऐसा लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा, ‘दबाव में गलतियां हो जाती हैं. यह बड़ा मैच था और हालात कठिन थे. मुझे याद है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैंने शाहिद अफरीदी की गेंद पर खराब शॉट खेला. मैं अगले दिन सुबह 5 बजे तक छत की तरफ देखता रहा और सो ही नहीं सका.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है. इस तरह का सोचना स्वाभाविक है. लेकिन टीम प्रबंधन और कप्तान को टीम का अच्छा माहौल बनाने का श्रेय जाता है. जब माहौल अच्छा होता है तो आप गलती से सीखकर आगे बढ़ते हैं.’
क्लिक करें: कैच ने हरवाया पाकिस्तान से मैच? अर्शदीप सिंह के बचाव में आए कोहली-हरभजन समेत कई दिग्गज बाबर आजम की तारीफ विराट कोहली ने यहां पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की भी तारीफ की. विराट कोहली और बाबर आजम की अक्सर तुलना की जाती है, इसपर विराट कोहली ने कहा कि बाबर आजम एक अच्छे इंसान हैं, उनसे जब भी बात होती है तो अच्छी चर्चा होती है. मुझे नहीं पता कि क्या कनेक्शन है, लेकिन वह हमेशा कुछ सीखना चाहते हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह हर फॉर्मेट में शानदार खेल दिखा रहे हैं और काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. विराट ने कहा कि ना सिर्फ बाबर बल्कि पाकिस्तानी टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी उनकी मुलाकात की, सभी काफी अच्छे हैं. दोनों टीमों के बीच में एक सम्मान है, मैदान पर दोनों मैच जीतने के लिए ही पूरे जोश के साथ उतरते हैं. आपको बता दें कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी, तब सिर्फ एक व्यक्ति का ही उनके पास मैसेज आया था. वह महेंद्र सिंह धोनी थे, विराट बोले कि कई लोगों के पास मेरा नंबर है लेकिन किसी ने कोई संदेश नहीं भेजा. मेरा और माही भाई का एक स्पेशल कनेक्शन है. गौरतलब है कि टीम इंडिया को सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी है. रविवार (4 सितंबर) को हुए मुकाबले में भारत ने 181 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








