
Virat Kohli: 'फिटनेस फ्रीक' विराट कोहली जब नॉनवेज के थे शौकीन, पहुंच गए थे 'अनसेफ' जगह
AajTak
कोहली को करियर के शुरुआती दौर में नॉनवेज काफी पसंद था, जिसके लिए में वह अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाने के लिए तैयार हो गए थे. दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने इस किस्से का खुलासा किया है.
Virat kohli: अंडर-19 के दिनों से विराट कोहली के साथी प्रदीप सांगवान ने एक रोमांचक किस्से का खुलासा किया है, जब दोनों स्ट्रीट फूड का आनंद लेने के लिए साउथ अफ्रीका में एक असुरक्षित जगह पर गए थे. उन दिनों कोहली अपने वर्तमान फिटनेस अवतार से कोसों से दूर थे. कोहली को उस दौर में नॉनवेज काफी पसंद था, जिसके बदले में वह अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाने के लिए तैयार थे.
सांगवान ने खुलासा किया कि कैसे एक स्थानीय नागरिक द्वारा असुरक्षित बताए जाने के बावजूद कोहली उस जगह का दौरा करने से पीछे नहीं हटे, जो 'अच्छे मटन रोल' के लिए जाना जाता था. सांगवान ने कहा कि उन्होंने और कोहली ने सड़क पर जाने के दौरान खुद को संकट में पाया था क्योंकि उनके पीछे कुछ अंजान लोग थे. हालांकि, वे बच निकलने में सफल रहे.
कोहली को नॉनवेज काफी पसंद था
31 वर्षीय सांगवान ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, 'वह जूनियर क्रिकेट में सात-आठ साल तक मेरे रूम पार्टनर रहे थे. उन्हें खासतौर पर खाना, स्ट्रीट फूड बहुत पसंद था. वह खाने के शौकीन थे और कोरमा रोल एवं चिकन रोल उनके पसंदीदा थे. हम भारत के साथ साउथ अफ्रीका में अंडर-19 टूर पर थे. किसी ने विराट से कहा कि उस जगह पर अच्छा मटन रोल मिलता है, लेकिन वह स्थान सेफ नहीं है.'
सांगवान ने बताया, 'हमारे ड्राइवर ने भी हमें बताया कि खाना अच्छा है लेकिन हाल ही में वहां पर कुछ लड़ाई हुई और किसी ने वहां पर किसी का हाथ काट दिया. मैं डर गया, लेकिन उसने कहा, 'चल यार, वहा चलेंगे और वह मुझे भी वहां ले गया. हमने खाया और कुछ बेतरतीब लोगों ने हमारा पीछा किया, लेकिन हमने अपनी कार वापस चलाई और अपने स्थान पर पहुंचने के बाद ही रुके.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








