
Virat Kohli: 'देश के लिए वर्ल्डकप जीतना है, इसके सिए कुछ भी करूंगा...', विराट कोहली का दो टूक बयान
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक महीने के लंबे ब्रेक पर हैं. वह पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, टी20 और फिर वनडे मैचों की सीरीज खेलने के बाद कोहली फ्री हो गए हैं. उन्हें अब अगले एक महीने तक कोई सीरीज नहीं खेलना है...
Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं. वह ढाई साल से शतक और पांच महीनों से अर्धशतक नहीं लगा सके. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी कोहली 6 इंटरनेशनल पारियों में सिर्फ 76 रन ही बना सके.
इस खराब प्रदर्शन के कारण कोहली की जमकर आलोचना हो रही है. मगर इसी बीच कोहली ने अपने फैन्स को एक मैसेज भेजा है. यह आलोचकों को जवाब भी माना जा सकता है. इस मैसेज में कोहली ने अपना लक्ष्य बताया और कहा कि उसके लिए वह कुछ भी करेंगे.
क्या कहा विराट कोहली ने?
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए अपने बयान में कहा, 'मेरा लक्ष्य टीम इंडिया को एशिया कप और वर्ल्ड कप जीतने में मदद करना है. इसके लिए जो भी कुछ करना होगा, उसके लिए मैं तैयार हूं.' बता दें कि एशिया कप सितंबर में श्रीलंका की मेजबानी में होना है, जो UAE में हो सकता है. इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप भी होना है. यह दोनों ही बड़े टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होंगे.
कोहली एक महीने की लंबी छुट्टी पर
फिलहाल, विराट कोहली एक महीने के लंबे ब्रेक पर हैं. वह पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, टी20 और फिर वनडे मैचों की सीरीज खेलने के बाद कोहली फ्री हो गए हैं. उन्हें अब अगले एक महीने तक कोई सीरीज नहीं खेलना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









