
Virat Kohli: 'देख रहा है बिनोद...', विराट कोहली को मिला आराम तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘Dropped’, बने मज़ेदार मीम्स
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में आराम दिया गया है. टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो विराट कोहली का नाम उसमें नहीं था. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसपर मज़ेदार रिएक्शन दिए.
इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज़ दौरे पर जाना है, यहां टी-20 और वनडे सीरीज़ होनी है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और पूर्व कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. इसको लेकर कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे, अब जब ऐलान आधिकारिक हुआ तब अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आए हैं.
टीम इंडिया का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना और देखते ही देखते ट्विटर पर ‘Dropped’ टॉप ट्रेंड में आ गया. विराट कोहली इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, हाल ही में उन्हें इंग्लैंड दौरे पर हल्की-सी चोट भी लगी. ऐसे में फैन्स का रिएक्शन आया है क्या ये सच में आराम है या फिर विराट कोहली को टीम से बाहर किया गया है.
विराट कोहली को आराम मिलने के बाद ट्विटर पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हुए. एक मीम में विराट कोहली को ये कहते हुए दिखाया गया है कि इसे रेस्ट या अनफिट क्यों बोलते हो, सीधा रिटायरमेंट क्यों नहीं बोल देते हो.
Dekh raha hai na Binod ,ye BCCI fir s virat ko rest de dya #Kohli #WIvIND pic.twitter.com/vFTaqCXSuR
Virat Kohli is officially dropped from T20 team. Good to see BCCI is learning and not creating another Dhoni who was kept in team despite poor batting blocking place of many youngsters for years.
Virat Kohli to BCCI after being dropped#TeamIndia #WIvIND pic.twitter.com/pXlCc7QEC0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








