
Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्शन पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, हेड कोच राहुल द्रविड़ की भी जमकर की तारीफ
AajTak
विराट कोहली ने कहा कि उनका नाम अब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में टी20 क्रिकेट को प्रमोट करने से जुड़ गया है. कोहली का यह बयान उन लोगों के लिए था, जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पर बहस कर रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-6 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को चार विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अहम भूमिका रही. किंग कोहली ने 49 गेंदों पर सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. कोहली को इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.
जीत के बाद विराट कोहली ने कमेंटेटर हर्षा भोगले द्वारा पूछे कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान कोहली यह बताना नहीं भूले कि चाहे ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल करना हो या यूएसए में होने वाला टी20 विश्व कप, वही 'असली फेस' हैं. कोहली ने कहा कि उनका नाम अब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में टी20 क्रिकेट को प्रमोट करने से जुड़ गया है. कोहली का यह संदेश उन लोगों के लिए था जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पर बहस कर रहे हैं.
🗣️🗣️ You're not going to think of numbers and stats, it's the memories that you create Orange cap holder Virat Kohli with a special message and a special mention to #TeamIndia Head Coach Rahul Dravid 🤗#TATAIPL | #RCBvPBKS | @imVkohli pic.twitter.com/uW0Vb7Y8m9
हाल ही में अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ में एक रिपोर्ट छपी थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक कोहली आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रह सकते हैं क्योंकि उन्हें टी20 के लिए सही नहीं समझा जा रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक कोहली को वर्ल्ड कप के लिए तभी देखा जाएगा, जब वो IPL में दमदार प्रदर्शन करके दिखाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है.
राहुल द्रविड़ को लेकर कही ये बात
विराट कोहली ने कहा, 'जब आप गेम खेलते हैं तो लोग उपलब्धि, आंकड़े और नंबर्स के बारे में बात करते हैं. लेकिन जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो यह आपकी बनाई हुई यादें होती हैं. चेंज रूम में राहुल भाई आजकल यही कहते हैं- जब आप खेलें, तो दिल खोलकर खेलें क्योंकि आप इस समय को आगे मिस करने वाले हैं. मुझे जो प्यार, सराहना और समर्थन मिला है वह अद्भुत है. मैं टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश करता हूं, लेकिन अगर विकेट गिरते हैं तो आपको परिस्थितियों को भी समझना होगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









