
Virat Kohli: चोटिल या ड्रॉप? पहले वनडे से कोहली हुए बाहर तो इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने ले लिए मज़े
AajTak
खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली पहले वनडे में नहीं खेल पाए. इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्हें ग्रोइन एंजुरी की दिक्कत हुई, ऐसे में वह प्लेइंग-11 से बाहर हो गए.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार (12 जुलाई) को खेले गए पहले वनडे में नहीं खेल पाए. विराट कोहली पहले ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और अब चोट के चलते वह खेल नहीं सके. रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त इसकी जानकारी दी थी, लेकिन लोगों को इसपर भी मज़े लेने का मौका मिल गया.
इंग्लैंड की फेमस बार्मी आर्मी ने ट्विटर पर लिखा कि क्या विराट कोहली चोटिल हैं या फिर इसे टीम से ड्रॉप करना कहते हैं. बार्मी आर्मी ने एक तस्वीर ट्वीट कि जिसमें ड्रॉप का मतलब डिक्शनरी में पूछा गया तो उसका जवाब ग्रोइन एंजरी (जो विराट कोहली को हुई है) बताया गया.
विराट कोहली की फॉर्म लंबे वक्त से खराब ही चल रही है और वह अब बड़ा स्कोर भी नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में लगातार मांग हो रही थी कि उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करना चाहिए. कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद समेत कई पूर्व क्रिकेटर इस तरह की मांग कर रहे थे.
pic.twitter.com/I0NmV0P3r5
इस बीच विराट कोहली चोट की वजह से पहले वनडे से बाहर हो गए. तब बार्मी आर्मी के अलावा भी कई ट्विटर यूज़र्स ने लिखा कि क्या विराट कोहली को सच में चोट लगी है या फिर उन्हें ड्रॉप किया गया है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का बयान भी चर्चा में आया.
वेंकटेश प्रसाद ने हाल ही में ट्वीट किया था कि पहले सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले जैसे बड़े प्लेयर्स भी ड्रॉप कर दिए जाते थे, अगर वह फॉर्म में नहीं होते थे. लेकिन अब अगर कोई फॉर्म से बाहर होता है, तब उसे आराम दे दिया जाता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









