
Venkatesh Prasad: पाकिस्तान को धूल चटाने वाले क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का हुआ ऐसा हाल, फैन्स हो गए परेशान!
AajTak
पाकिस्तान के आमिर सोहेल को 1996 क्रिकेट वर्ल्डकप में मुंहतोड़ जवाब देने वाले वेंकटेश प्रसाद हर किसी को याद हैं. लंबे वक्त पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके वेंकटेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह काफी कमज़ोर दिख रहे हैं. फैन्स ने स्टार क्रिकेटर की इस हालत पर चिंता व्यक्त की है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स में काफी पॉपुलर भी हैं. इन्हीं में से एक पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद भी हैं, जो ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके बयान सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन वेंकटेश प्रसाद इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह काफी दुबले-पतले हो गए हैं.
दरअसल, वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर जारी करते हुए फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. वेंकटेश प्रसाद ने लिखा कि आज़ादी सोच में, शब्दों में विश्वास और आत्मा में गर्व. इस स्वतंत्रता दिवस पर देश को सैल्यूट करें.
वेंकटेश प्रसाद ने जो फोटो शेयर की, उसमें वह काफी पतले और कमज़ोर दिखाई पड़ रहे हैं. यह तस्वीर को देखकर फैन्स को काफी चिंता हुई और हर किसी ने उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछा. फैन्स ने वेंकटेश प्रसाद को उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा, साथ ही इसका कारण भी पूछा.
Freedom in the mind, Faith in the words, Pride in our Souls. Salute the nation on this #IndependenceDay pic.twitter.com/M8tmJseAci
वेंकटेश ने बताया क्यों हुआ ऐसा?
एक यूज़र ने जब सवाल किया, तब वेंकटेश प्रसाद ने जवाब भी दिया और बताया कि ऐसा आखिर क्यों हुआ है. वेंकटेश प्रसाद ने अपने ट्वीट में बताया कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरा स्वास्थ्य भी बढ़िया है. मैं लंबे वक्त से साधना पर था और तिरुवंदमलई में गिरिवलम (परिक्रमा) कर रहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









