
Venkatesh Iyer-Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या वापस आए तो वेंकटेश अय्यर का क्या होगा? टी-20 वर्ल्डकप में में कौन बनेगा मेन ऑलराउंडर
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज़ में वेंकटेश अय्यर टीम के भरोसे पर बिल्कुल खरे उतरे. टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के लिए ये अच्छी खबर है, लेकिन अगर हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी होगी, तब टीम को किसी एक का ही चयन करना होगा.
Venkatesh Iyer-Hardik Pandya: साउथ अफ्रीका से निराश होकर लौटी भारतीय टीम ने घरेलू सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जीत हासिल कर एक बार फिर अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं. वनडे के बाद टी-20 सीरीज़ में भी भारत ने क्लीन स्वीप किया. इस सीरीज़ से भारत के लिए सबसे बड़ी खोज वेंकटेश अय्यर साबित हुए हैं, क्योंकि टीम इंडिया को जिस ऑलराउंडर-फिनिशर की तलाश थी वो इस टी-20 सीरीज़ में वेंकटेश पूरी करते नज़र आए हैं. First Pollard and then the wicket of Jason Holder, Venkatesh Iyer picks up two key wickets. Live - https://t.co/e1c4fOY0JR #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/P19wnXAQmJ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









