
Venkatesh Iyer: 'टीम इंडिया जरूर जीतेगी T20 वर्ल्ड कप', इस क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज 9 जून से शुरू हो रही है. पांच मैचों की इस सीरीज के लिए वेंकटेश अय्यर को भी टीम में शामिल किया गया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. वेंकटेश 12 मैचों में 16.55 की एवरेज से महज 182 रन बना पाए थे. इस खराब प्रदर्शन के बावजूद इस बल्लेबाज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.
अब वेंकटेश अय्यर ने आजतक को दिए गए एक इंटरव्यू में आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर बात की है. वेंकटेश ने कहा कि भारतीय टीम निश्चित रूप से टी20 विश्व कप जीतने जा रही है.
अपना बेस्ट देना चाहते हैं वेंकटेश
वेंकटेश ने कहा, 'पिछले टी 20 विश्व कप के बाद से ही हमारा टारगेट बड़े गोल की तरफ है, जो कि अगला टी20 विश्व कप है. इस बार भारतीय टीम को निश्चित रूप से टी 20 विश्व कप जीतना चाहिए. यह टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम में से एक है. दक्षिण अफ्रीका एक शानदार टीम है जिसके खिलाफ हम अपने प्लान्स को आजमाने की कोशिश करेंगे. जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा ताकि टीम जीत सके.'
हम सभी का टारगेट WC जीतना: अय्यर
वेंकटेश ने बाताया, 'मल्टी यूटिलिटी खिलाड़ी टीम प्रबंधन और टीम के लिए अच्छे हैं. अगर यह टीम के लिए अच्छा है तो हार्दिक भाई, दिनेश भाई और मेरे लिए भी अच्छा है. आखिरकार हम सभी चाहते हैं कि भारत विश्व कप जीते. जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं हमेशा टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. भारत के लिए खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैं उस पल का लुत्फ उठा रहा हूं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









