
Vastu Tips: भूलकर भी दूसरों को उपहार में न दें ये 4 चीजें, घर से चली जाएगी खुशहाली
AajTak
Vastu Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर तोहफा सौभाग्य लाने वाला नहीं होता. कुछ उपहार ऐसे होते हैं जो अनजाने में नकारात्मक ऊर्जा, तनाव और अशुभ प्रभाव बढ़ा सकते हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपके रिश्तों में स्नेह बना रहे और घर में खुशहाली कायम रहे, तो इन वस्तुओं को उपहार में देने से बचें.
Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली और बरकत बनी रहती है. वहीं, वास्तु शास्त्र में उपहार के लेन-देन से जुड़े वास्तु नियमों का भी उल्लेख मिलता है. दरअसल, किसी खास मौके पर अपने प्रियजन को उपहार देना हमेशा से एक परंपरा रही है. कहते हैं कि उपहार के लेन-देन लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है. लेकिन, कई बार हम जाने अनजाने में ऐसे उपहार दे देते हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं. तो चलिए वास्तु शास्त्र के द्वारा जानते हैं उन उपहारों के बारे में जिन्हें कभी भी किसी को देना नहीं चाहिए.
- घड़ी या वॉच
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किसी को घड़ी उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से रिश्तों में रुकावट या दूरियां आ सकती हैं. कई बार तो ये भी माना जाता है कि घड़ी देना मतलब रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. अगर आप फिर भी किसी को घड़ी देना चाहते हैं, तो उसके साथ 1 या 11 रुपये जरूर रखें. माना जाता है कि ऐसा करने से उस तोहफे का अशुभ असर खत्म हो जाता है.
- रूमाल
रूमाल भले ही काम की चीज हो, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे उपहार में देना अच्छा नहीं माना जाता. कहा जाता है कि रूमाल का रिश्ता दुख और आंसुओं से जुड़ा होता है. इसलिए किसी को रूमाल देने का मतलब होता है कि आगे चलकर रिश्ते में दुख या दूरी आ सकती है.
- धारदार वस्तुएं

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









