
होमवर्क अभी जमा किया… फीडबैक सेकंडों में! चीन ने क्लासरूम में AI उतार दिया, Video वायरल
AajTak
चीन के स्कूलों में AI अब किसी टेक्नोलॉजी एक्सपेरिमेंट की तरह नहीं, बल्कि पढ़ाई का रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है.बच्चे इसे वैसे ही इस्तेमाल करते हैं जैसे कभी नोटबुक और पेंसिल किया करते थे.
दुनिया में AI का इस्तेमाल जितनी तेजी से बढ़ रहा है, चीन ने उसे सीधे क्लासरूम तक पहुंचा दिया है. अब वहां बच्चे होमवर्क तो खुद बनाते हैं, लेकिन उसे चेक करने की जिम्मेदारी किसी टीचर की नहीं AI की होती है.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखता है कि कैसे एडवांस्ड न्यूरल नेटवर्क बच्चों की हैंडराइटिंग स्कैन करते ही गलतियां पकड़ लेते हैं, सेकंडों में ग्रेड दे देते हैं और पूरा फीडबैक भी तैयार कर देते हैं.यानी जो काम टीचर घंटों में करते थे, AI उसे मिनटों में निपटा देता है.
टीचर हटे नहीं, बस उनका काम आधा हो गया
AI रूटीन होमवर्क, ऑब्जेक्टिव सवाल और बेसिक कॉपी-चेकिंग में बेहद तेज है,लेकिन निबंध, क्रिएटिव असाइनमेंट और सब्जेक्टिव आंसर अभी भी टीचर्स ही चेक करते हैं.स्कूलों का कहना है कि AI का मकसद टीचर को बदलना नहीं, बल्कि खपने वाला काम कम करना है.रिपोर्ट्स की मानें तो शंघाई के 110 से ज्यादा स्कूल पहले ही इस तकनीक को अपना चुके हैं.बीजिंग और कई बड़े शहर भी तेजी से इस लिस्ट में शामिल हो रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









