
फिर मिली है तारीख! क्या इस बार हो पाएंगे 4 साल से पेंडिंग ये एग्जाम?
AajTak
क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश में कई परीक्षाएं ऐसी हैं, जो कई साल से आयोजित नहीं हो पा रही है. अगर आयोजन हो गया तो उन्हें रद्द कर दिया गया. अब नई तारीखों का ऐलान किया गया है.
उत्तर प्रदेश में कई ऐसे एग्जाम हैं, जो लंबे समय से पेंडिंग हैं. उम्मीदवार कई सालों से इन परीक्षाओं के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं. इंतजार भी कुछ महीनों का नहीं, बल्कि कई सालों का है. परीक्षा के आयोजन की सिर्फ तारीखें ही आ रही हैं और किसी आयोजन भी हो गया तो वो रद्द हो गईं. लेकिन, अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया है और उम्मीदवारों को उम्मीद है कि इस बार परीक्षा का आयोजन हो जाएगा.
ऐसे में जानते हैं कि आखिर वो कौन-कौन सी परीक्षाएं, जिनका उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और अब ये परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
UPTET
इन परीक्षाओं में सबसे अहम UPTET. बता दें कि यूपीटेट का आयोजन आखिरी बार 23 जनवरी 2022 को किया गया था. इसके बाद परीक्षा 2025 में होनी थी, लेकिन अलग-अलग वजहों के चलते टलती रही. इसमें नए परीक्षा बोर्ड का गठन और प्रशासनिक बदला भी शामिल हैं. ऐसे में उम्मीदवार करीब 5 साल से इसका इंतजार कर रहे थे और अब इंतजार खत्म हो सकता है. इस बार परीक्षा का आयोजन UPESSC की ओर से किया जाएगा. इस बार परीक्षा का आयोजन 2,3,4 जनवरी 2026 को किया जाएगा.
UPPGT
UP PGT (उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की आखिरी परीक्षा 2021 में आयोजित की गई थी. इसके बाद, 2022 सत्र (Advt. No. 02/2022) के लिए 624 पदों की परीक्षा 2025 में होनी थी, लेकिन आयोजित नहीं की गई. परीक्षा के आयोजन से पहले ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया. अब यह परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. 2026 में 2022 के विज्ञापन की परीक्षा का आयोजन होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









