
कितना खतरनाक है Methylenedioxymethamphetamine ड्रग, जिसे लेते ही हुई लड़की की मौत!
AajTak
इंग्लैंड में 15 साल की एक लड़की ने घर पर Methylenedioxymethamphetamine नाम का ड्रग ले लिया. इसका सेवन करते ही उसकी मौत हो गई. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह किस तरह का ड्रग्स है, जिसके एक डोज से किसी की मौत हो सकती है.
इंग्लैंड में एक लड़की ने एक ड्रग्स का डोज ले लिया. इसके बाद उसकी इतनी तबीयत खराब हो गई कि अस्पताल में भर्ती कराने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई. दो किशोरों पर नॉरफोक की पुलिस ने लड़की को ड्रग्स देने का आरोप लगाया.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉरफोक के ग्रेट यारमाउथ स्थित हॉपटन में एक घर पर तब पैरामेडिक्स को बुलाया गया. जब वहां एक लड़की के बीमार पड़ने की सूचना मिली. इसके बाद आपातकालीन सेवा की टीम वहां पहुंची. उस लड़की को तुरंत जेम्स पैगेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई थी.
इस घटना के बाद पुलिस ने दो किशोरों पर आरोप लगाया कि लड़की को दोनों ने Methylenedioxymethamphetamine नाम का ड्रग्स दिया था. नॉरफोक पुलिस ने सोमवार को 18 साल के कियान लॉकेट और नाथन लाफिट को गिरफ्तार भी कर लिया. उन्हें हिरासत में भेज दिया गया और फिर उन्हें नॉर्विच मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. दोनों पर एमडीएमए की आपूर्ति करने और एमडीएमए की आपूर्ति में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.आरोपियों को आगे की हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें 25 फरवरी को नॉर्विच क्राउन कोर्ट में पेश होना होगा.
क्या है Methylenedioxymethamphetamine इस घटना के बाद सवाल उठता है कि आखिर ये Methylenedioxymethamphetamine का ड्रग्स होता क्या है, जिसके एक डोज से लड़की की मौत हो गई. हॉलीवुड फिल्मों और वेबसीरीज में अक्सर कई तरह के ड्रग्स का जिक्र होते देखते हैं. इसमें कोकीन, वाइट पाउडर, फेंटेनल के साथ एक और ड्रग्स का नाम लिया जाता है, जिसे एमडीएमए (MDMa) कहते हैं. इसी एमडीएमए का फुलफॉर्म Methylenedioxymethamphetamine है. शॉर्ट में इसे एमडीएम कहते हैं.
मिथाइलेनेडियोक्सीमेथम्फेटामाइन यानी Methylenedioxymethamphetamine (MDMA), को एक्स्टेसी या मौली के नाम से भी जाना जाता है. यह एक सिंथेटिक ड्रग है जिसके स्टिमुलेंट और हल्के साइकेडेलिक असर होते हैं. इसे पहली बार 1912 में बनाया गया था. साइकोथेरेपी में इसका इस्तेमाल किया गया था और बाद में यह एक पॉपुलर स्ट्रीट ड्रग बन गया. हालांकि, इसके कंट्रोल्ड सब्सटेंस स्टेटस के कारण यह दुनिया भर में ज़्यादातर गैर-कानूनी हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









