
क्या WhatsApp यूज करने के लिए देने होंगे पैसे? मिलेंगे खास फीचर्स, जानें सच्चाई
AajTak
WhatsApp एक न्यू पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा. ये नया पेड सब्सक्रिप्सन मॉडल है. इसके तहत न्यू रिगंटोन, आइकन कस्टमाइज समेत बहुत से फीचर्स मिलेंगे.
WhatsApp को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि एक और पेड वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है. इस न्यू पेड सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स एक्सपीरियंस करने को मिलेंगे. हालांकि सोशल मीडिया पर ये भी अफवाह चल रही है कि WhatsApp पेड होने वाला है. लेकिन ऐसा नहीं है. कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.
वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाले पोर्टल Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp के पेड सब्सक्रिप्शन पर काम कर रहा है, जिसके तहत एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे.
इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि अपडेट्स टैब के लिए विज्ञापन मुक्त प्लान अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, जो इस प्लान से अलग है. गौरतलब है कि शुरुआत में WhatsApp पर कोई ऐड्स नहीं आते थे, लेकिन कंपनी ने पॉलिसी बदल दी है. अब ऐड्स भी दिखेंगे और आने वाले समय में कुछ फीचर्स के लिए सब्सक्रिप्शन भी लगाया जा सकता है.
WhatsApp में आ रहा है ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन
Android WhatsApp बीटा 2.26.4.8 अपडेट में यह सामने आया है कि WhatsApp एक और ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है. इस प्लान के तहत एक्सक्लूसिव फीचर्स का एक्सेस मिलेगा.
Wabetainfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट्स

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









