
फोन ने खोल दिया बेटे की मौत का राज, रिकवर डेटा से पता चला सच
AajTak
उत्तर प्रदेश के एक पिता ने अपने बेटे की मौत की मिस्ट्री को सुलझा लिया है. आत्महत्या के बाद बेटे के फोन से सारा डेटा डिलीट हो गया था, जिसके बाद पिता ने डिलिट डेटा को रिकवर किया और उसके बाद बेटे की मौत की असली वजह पता चली. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
एक पिता ने अपने मृतक बेटे के फोन का डिलीट डेटा रिकवर किया और उसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, डिलीट डेटा रिकवर करने के बाद पिता ने बेटे की मौत की गुत्थी सुलझा ली.
पुलिस ने बताया कि आकाश सिंह की मृत्यु पिछले साल 9 अक्टूबर को आत्महत्या से हुई थी. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ दिनों बाद सुखवीर सिंह ने पाया कि मौत से ठीक पहले डिवाइस को रीसेट कर दिया गया. इससे उनको संदेह हुआ.
पिता पेशे से मोबाइल फोन इंजीनियर हैं और फिर उन्होंने बेटे के फोन से डिलीट किया गया डेटा को रिकवर कर लिया. इसके बाद एक बड़ी साइबर ब्लैकमेल रैकेट का खुलासा हुआ.
रिकवर डेटा में क्या-क्या मिला
महाराष्ट्र से जुड़ा था मामला
साइबर ब्लैकमेलिंग की जड़ें सैकड़ों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र से कनेक्ट थीं. ब्लैकमेलिंग के जाल में एक बी.कॉम छात्र को आत्महत्या करनी पड़ी. हाथरस पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










