
Surya Gochar In Kumbh Rashi 2026: 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में होगा प्रवेश, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
AajTak
Surya Gochar In Kumbh Rashi 2026: 13 फरवरी 2026 को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से मेष, तुला और मकर राशि वालों को आय, करियर और भाग्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
Surya Gochar In Kumbh Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मबल, सम्मान और नेतृत्व का कारक माना गया है. सूर्य लगभग हर महीने अपनी राशि बदलते हैं और जिस राशि में जाते हैं, वहां का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. फरवरी के मध्य में सूर्य देव एक अहम राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो शनि की राशि मानी जाती है.
इस गोचर का असर कुछ राशियों के लिए खास तौर पर शुभ रह सकता है. करियर, आर्थिक स्थिति और भाग्य से जुड़े मामलों में अचानक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ लोगों को बिना ज्यादा मेहनत के धन लाभ के योग भी बनते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर आय के नए अवसर खोल सकता है. कमाई से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. नौकरी के साथ-साथ कोई अतिरिक्त काम या साइड इनकम शुरू हो सकती है. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं, खासकर शेयर बाजार या अन्य विकल्पों से. इस समय आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश राहत और खुशखबरी लेकर आ सकता है. संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जैसे शिक्षा, नौकरी या विवाह से संबंधित बात. दांपत्य जीवन में चल रही खटास दूर हो सकती है. रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. इस समय अचानक धन मिलने की संभावना भी बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









