
Dhan Shakti Rajyog 2026: कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग, 23 फरवरी से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी
AajTak
23 फरवरी को कुंभ राशि में मंगल और शुक्र मिलकर धनशक्ति राजयोग बनाने वाले हैं. इससे पहले 6 फरवरी को शुक्र और फिर मंगल का गोचर होने वाला है. इस दौरान सूर्य, बुध और राहु भी साथ रहेंगे. यह योग तीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ दे सकता है.
Dhan Shakti Rajyog 2026: अगले महीने 23 फरवरी को एक बड़ा ही जबरदस्त योग बनने वाला है. इस दिन मंगल और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में धनशक्ति राजयोग का निर्माण करने वाले हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 फरवरी को पहले शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 23 फरवरी को मंगल भी इसी राशि में आ जाएंगे. दोनों ग्रहों की युति से धनशक्ति राजयोग बनेगा. हालांकि शुक्र-मंगल के अलावा सूर्य बुध और राहु भी इस राशि में रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि धनशक्ति राजयोग तीन राशि के जातकों को मालामाल कर सकता है.
मिथुन राशि
धनशक्ति राजयोग बनते ही मिथुन राशि वालों की खाली तिजोरी फिर से भर सकती है. सोना-चांदी या कोई नया घर, संपत्ति आदि की खरीदारी कर सकते हैं. नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी. पदोन्नति-प्रमोशन होना संभव है. व्यापारी वर्ग के जातकों को भी कमाई के बढ़िया अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल का तनाव धीरे-धीरे कम होगा. सहकर्मियों के सहयोग से आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. कपल के बीच प्यार प्रेम बढ़ेगा.
वृश्चिक राशि धनशक्ति राजयोग आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है. गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति होने वाली है. नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा अच्छी रहेगी. रुपए-पैसों के लंबे समय से चल रहा कोई विवाद जल्द दूर होगा. अगर प्रॉपर्टी बेचने के लिए आपको कोई अच्छा ग्राहक नहीं मिल रहा था, तो यह समस्या जल्द दूर होने वाली है रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी, चिकित्सा से जुड़े पेशेवरों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि धनशक्ति राजयोग मकर राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी दिखाई दे रहा है. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. खर्चों में कमी आएगी और कोई बड़ा कर्ज चुकाने में सफल होंगे. जो व्यापारी लंबे समय से घाटा झेल रहे थे, उनका मुनाफा एकदम से बढ़ सकता है. आर्थिक उन्नति के जीवन की सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाएंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









