
'चाय बेचकर 1 दिन में 25 हजार कमा लेता हूं...' बिहार से US गए प्रभाकर ने बताई अपनी कहानी
AajTak
मैं चाय बेचकर खुश हूं. मुझे कॉरपोरेट गुलामी से छुटकारा मिल चुका है. पैसा कम है, लेकिन अपने काम में ज्यादा मजा है. इंटरनेट पर वायरल 'Chaiguy' के नाम में मशहूर इस शख्स ने बताया कैसे नौकरी से निकाले जाने के बाद भी वह अमेरिका में टिका हुआ है. इसी जद्दोजहद में वह भारत में वायरल भी हो गया और अब वह अपना सपना पूरा करना चाहता है.
नौकरी गई.. दूसरा काम मिलना मुश्किल था. गांव-घर से हजारों किलोमीटर दूर, एक ऐसे देश में रहना... जहां सांस लेने के लिए भी पैसा चाहिए. वहां बिना जॉब के रहना किसी चुनौती से कम नहीं था. फिर भी नौकरी जाने के दुख से आजाद होने की खुशी ज्यादा थी. क्योंकि, ये एक अवसर था अपना कुछ करने का, अपने सपनों को जीने का. सोशल मीडिया पर 'Chaiguy' के नाम से वायरल. प्रभाकर प्रसाद का ये दर्द नहीं.. संघर्ष और अंदर की खुशी को बयां करता एहसास है.प्रभाकर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहते हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर LA में चाय बेचते इनकी वीडियो काफी वायरल होती रहती है. भारत में मेनस्ट्रीम मीडिया में भी इनकी काफी चर्चा है.
हंसते-मुस्कुराते अमेरिका के लोगों को खलिस दूध देसी मसाला चाय पिलाते प्रभाकर काफी खुश-मिजाज नजर आते हैं. असल जिंदगी में भी अपने वीडियो की तरह ये हमेशा खुश रहते हैं, चाहे हालात कैसे भी हो. जब आजतक डिजिटल की टीम ने प्रभाकर से संपर्क किया और अमेरिका में चाय बेचने की वजह और उससे होने वाली कमाई के बारे में जानने की कोशिश की, तो इसका एक स्याह पहलू सामने आया.
प्रभाकर बिहार की राजधानी पटना से सटे छोटे से कस्बे बाढ़ से ताल्लुक रखते हैं. वहां से निकलकर एक मुकाम हासिल करने वो अमेरिका पहुंचे. वहां अच्छी नौकरी भी मिल गई, लेकिन एक समय ऐसा आया जब ले-ऑफ की वजह से वहां रहने का सपना टूट गया. लेकिन, प्रभाकर की हिम्मत नहीं टूटी. उन्होंने इसे अवसर की तौर पर देखा और यहीं से उनके नए सफर की शुरुआत हुई.
अभी काफी कम हो रही कमाई प्रभाकर ने खुलकर सबकुछ बताया. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लॉस एंजिल्स में मेरे चाय बेचने के वीडियो देखकर, लोग तुरंत मेरी इनकम कैलकुलेट कर लेते हैं. क्योंकि मैंने जब अपने रील्स ये बताया कि मैं 8 डॉलर में एक कप चाय और 16 डॉलर में एक प्लेट पोहा बेचता हूं तो लोग समझ बैठते हैं कि अच्छी-खासी कमाई हो रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी कहानी देखकर मुझे हैरानी हुई कि मेरी कमाई के बारे में जो भी कैलकुलेशन की गई हैं, वो सच्चाई से मीलों दूर हैं.
हां, मैं खुद अपने वीडियो में एक कप चाय और एक प्लेट पोहा की कीमत बताता हूं और ये भी दिखाता हूं कि आज मेरी कितनी कमाई हुई. इसका मतलब ये नहीं है कि मेरी रोज इतनी कमाई होती है. अगर मैं एक दिन में 300 या 400 डॉलर कमा रहा हूं, तो ये भी जान लें कि मेरा स्टॉल सिर्फ महीने में 7-8 दिन ही लग पाता है. बाकी दिन मैं इस जद्दोजहद में रहता हूं कि और क्या किया जाए, जिससे अमेरिका के इस महंगे शहर में टिके रहने के लिए ठीक-ठाक इनकम हो जाए.
लॉस एंजेल्स में रहने का इतना है खर्चा प्रभाकर ने बताया कि यहां रहने के लिए हर महीने 3000 डॉलर सिर्फ रेंट देना पड़ता है. फिर कार मेंटेनेस और इंश्योरेंस का पैसा. मैं जहां भी अपना फूड स्टॉल लगता हूं, वहां भी कुछ फीस देना होता है. इसलिए मेरे लिए सबकुछ आसान नहीं है. फिर भी एक बात तो है कि मैं बहुत खुश हूं. मैं अपने इस बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं और इसके लिए जी तोड़ मेहनत भी करता हूं. सबसे बड़ी बात ये है कि मैं अपने मन का मालिक हूं. हां, इनकम कम हो गई है, लेकिन अब मैं कॉरपोरेट गुलाम नहीं हूं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









