
Nikon Z5II Review: शुरू कर रहे हैं फोटोग्राफी, तो परफेक्ट है ये कैमरा
AajTak
Nikon Z5II review: एक कैमरा खरीदना चाहते हैं और अभी कैमरा यूज में प्रो नहीं हैं, तो आपको कम बजट वाला एक ऑप्शन चुनना चाहिए. ऐसे ही एक कैमरे को हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो शुरुआती बजट में आता है. इसका इस्तेमाल आप फोटो और वीडियो दोनों ही काम में कर सकते हैं. आइए जानते हैं Nikon Z5II की खास बातें.
वीडियो शूट करने के लिए अमूमन लोग फोन के कैमरे का इस्तेमाल करते हैं. मगर आप जिन पॉपुलर वीडियोज को YouTube और Instagram पर देखते हैं, वो फोन से नहीं बल्कि एक प्रॉपर कैमरे से शूट किए जाते हैं. बहुत से लोग YouTube पर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो एक कैमरे की जरूर जरूर पड़ेगी. शुरुआत भले ही आप फोन से कर लें, लेकिन बेहतर वीडियोज के लिए आपको कैमरे पर स्विच करना होगा. ऐसे ही एक कैमरा को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं, जो शुरुआत करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
हम बात कर रहे हैं Nikon Z5II कैमरे की. ये कैमरा फीचर लोडेड है और आकर्षक कीमत पर आता है. इसमें AI का सपोर्ट मिलता है, जो आपकी मेहनत को कम करता है. हमने कुछ दिन इस कैमरे के साथ गुजारे हैं और इस रिव्यू में अपने एक्सपीरियंस के बारे में आपसे बात करेंगे.
Nikon Z5II का डिजाइन कंपनी के किसी दूसरे Z-सीरीज के कैमरे जैसा ही है. ये रेट्रो मॉर्डन लुक वाला कैमरा है, जिसकी ग्रीप बेहतरीन है. इसकी वजह से आप बड़े लेंस को लगाकर भी कैमरा को एक हाथ से हैंडल कर सकते हैं. इस कैमरे में एक टच स्क्रीन मिलती है.
टच का रिस्पॉन्स काफी अच्छा है. स्क्रीन को आप रोटेट कर सकते हैं. साथ ही इसे आप फोल्ड भी कर पाएंगे. इसका इस्तेमाल आप सेल्फी की तरह भी कर सकते हैं. कुल मिलाकर कैमरा सॉलिड है और इसका लुक प्रीमियम है.
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G Review: सस्ते फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और पुराना डिजाइन, Xiaomi के पुराने दिन लौटा पाएगा ये स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










