
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 1 फरवरी को होगी परीक्षा
AajTak
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग जूनियर असिस्टेंट मेन परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी को किया जाएगा. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से नौ जिलों में जूनियर असिस्टेंट मेन परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी को किया जाएगा. ऐसे में इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, उसे डाउनलोड कर लें. विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट पदों पर चयन के लिए यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर के 12 बजे तक चलेगी. आयोग के मुताबिक, यह मुख्य परीक्षा आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और वाराणसी में आयोजित कराई जाएगी. परीक्षा केंद्रों की पूरी जानकारी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में दी गई है.
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, बर्थडे समेत आवश्यक विवरण भरना होगा. आयोग के अधिकृत मोबाइल एप और ई-मेल पर भेजे गए लिंक के जरिए भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
इन बातों पर दें ध्यान
आयोग ने स्पष्ट किया है कि मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र लाना जरूरी होगा. निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
ये चीजें कर लें चेक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










