
JCB से चूरमा बनते देखने पहुंचे लोग... कई क्विंटल में बनेगा और 4 लाख लोगों में बंटेगा! देखें वीडियो
AajTak
कोटपूतली में भैरू बाबा के भंडारे में जेसीबी मशीन से 651 क्विंटल चूरमा बन रहा. इसका भैरू बाबा को भोग लगेगा. फिर 4 लाख लोगों के बीच इसका वितरण किया जाएगा. यहां राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व दिल्ली सहित देश के कोने-कोने से लोग पहुंचेंगे.
राजस्थान के कोटपूतली बहरोड जिले में इन दोनों एक ऐसे मेले की तैयारी चल रही है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. 30 जनवरी को अरावली के पहाड़ियों के बीच बने भैरू बाबा के मंदिर में 651 क्विंटल चूरमें का भोग लगाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है.
जेसीबी मशीन से चूरमा मिलाने व बनाने का काम चल रहा है. साथ ही इस काम में थ्रेसर मशीन की मदद से चूरमे को पीस गया है. ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन व ट्रक सहित अन्य मशीनों की मदद से चूरमा को मिलाने व एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम किया जा रहा है.
कोटपूतली बहरोड जिले में प्रसिद्ध छापाला भैरूजी का मंदिर है. इसमें 17वें लक्की मेले का आयोजन चल रहा है. 30 जनवरी को लगने वाले इस मेले में राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से लाखों श्रद्धालु भैरू बाबा के दर्शन के लिए आते हैं.
इस मेले में इस बार चार लाख लोगों के लिए चूरमा बनाया जा रहा है. करीब 5000 से ज्यादा लोग रात दिन मिलकर इस प्रसाद को तैयार कर रहे हैं. इस महाप्रसाद को जेसीबी मशीन और थ्रेसर की मदद से तैयार किया जा रहा है. आटे की भाटियों की पिसाई के बाद उनको थ्रेसर मशीन में डालकर पिसा गया और उसके बाद चूरमें में देसी घी, मीठा, काजू, बादाम, किशमिश अन्य ड्राई फ्रूट्स डालकर उसको तैयार किया गया.
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ट्रैक्टर, ट्रक, डंपर व जेसीबी मशीन सहित कई तरह की मशीन लगाई गई. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रसाद बनाने में 100 मीटर क्षेत्र बाटी सेंकने के लिए आग लगाया गया है. इसमें 150 क्विंटल आटे से बनी बाटियों की सिंकाई की गई. जगरा (आग) जलाने के लिए 450 क्विंटल गोबर के उपलों का इस्तेमाल किया गया है.
चूरमा में मिलाए गए हैं इतने सारे ड्राईफ्रूट्स चूरमा बनाने के लिए तैयार बाटियों में डेढ़ सौ क्विंटल आटा, 100 क्विंटल सूजी, 35 क्विंटल देसी घी, 130 क्विंटल मीठा का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही 10 क्विंटल मावा, 30 क्विंटल बादाम, तीन क्विंटल काजू ,3 क्विंटल किशमिश, 100 क्विंटल दूध, आटे में मिलाया गया है. 80 क्विंटल दूध दही का इस्तेमाल भी किया गया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









