
Pradosh Vrat 2026: आज रखा जा रहा है जनवरी का आखिरी प्रदोष व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक विशेष व्रत है, जो शुक्रवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष काल में मनाया जाता है. इसे रखने से सौभाग्य, वैवाहिक सुख और धन-संपदा में वृद्धि होती है.
Pradosh Vrat 2026:प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में भगवान शिव की कृपा पाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है. जनवरी 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत आज यानी 30 जनवरी, शुक्रवार को रखा जा रहा है. यह विशेष रूप से शुक्र प्रदोष व्रत कहलाता है. माना जाता है इस व्रत को रखने से सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है.
प्रदोष व्रत 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे प्रारंभ होगी. इस त्रयोदशी तिथि का समापन 31 जनवरी, शनिवार को सुबह 8:26 बजे होगा. प्रदोष काल के अनुसार, जनवरी महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 30 जनवरी को ही मनाया जाएगा. इस दिन का प्रदोष काल पूजा और आराधना के लिए सबसे अनुकूल समय माना जाता है.
प्रदोष व्रत 2026 शुभ मुहूर्त आज प्रदोष काल शाम 5:15 बजे से लेकर 6:45 बजे तक रहेगा. इस 1 घंटे 30 मिनट के समय में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ध्यान दें कि प्रदोष काल आमतौर पर सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले शुरू होकर 45 मिनट बाद तक चलता है.
शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व
सप्ताह के अलग-अलग दिनों का प्रदोष व्रत अलग फल देता है. शुक्रवार का प्रदोष व्रत विशेष रूप से सौभाग्य, वैवाहिक सुख और धन-संपदा के लिए किया जाता है.मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं. इस समय की गई पूजा से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की कठिनाइयां दूर करते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









