
कैसे लड़के-लड़कियों से शादी नहीं करनी चाहिए? कथावाचक जया किशोरी ने बताया
AajTak
जया किशोरी ने एक वीडियो में शादी के लिए लड़कियों और लड़कों के चयन पर अपनी राय व्यक्त की है और बताया है कि कैसी लड़की और लड़कों से शादी नहीं करना चाहिए.
Jaya kishori marriage advice: राजस्थान के सुजानगढ़ की रहने वाली जया शर्मा ने मात्र 7 साल की उम्र से ही भजन गायन शुरू कर दिया था. इसके बाद गुरू से नाम मिला जया किशोरी और आज उन्हें हर कोई सोशल मीडिया पर या फिर कथाओं के जरिए उन्हें सुनता है. जया किशोरी को अक्सर आपने इंटरव्यूज में अपनी पर्सनल लाइफ और यंगस्टर्स के कई मुद्दों पर बात करते हुए सुना होगा. जया ने अपने एक वीडियो में रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया है कि कैसी लड़कियों से शादी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने अपनी बात को काफी अच्छे से समझाया भी है.
जया किशोरी ने वीडियो में कहा, 'जिसका पीहर (लड़की का घर) में शादी के बाद मोह खत्म हो जाए, ऐसी लड़कियों से कभी शादी मत करो क्योंकि जिसने उनको जन्म दिया, उनका पालन पोषण किया, हर जिद पूरी की, इतना प्रेम दिया...अगर वो कुछ सालों में उनको भूल गयी तो आपको कितनी जल्दी भूल जाएगी.'
'और वैसे ही जो पुरुष आपके आते ही अपने मां-बाप को भूल गए, वो आपको कितनी जल्दी भूल जाएंगे? परिवार से कितना प्रेम है, ये तय करेगा कि उसको आगे जाकर अपने परिवार से कितना प्रेम होगा.'
आप तो उसकी एक्सटेंडेड फैमिली हैं ना क्योंकि एक्चुअल फैमिली तो आपके मां-बाप ही होते हैं.
एक्सटेंडेट फैमिली हसबैंड, वाइफ और बच्चे होते हैं. ऐसे में असली फैमिली से वो कितना प्यार करता है, वही तय करेगा कि वो एक्सटेंडेट फैमिली से कितना प्यार करेगा.'
'जो पहले वालों का ही सम्मान नहीं करते वो दूसरे का क्या सम्मान करेंगे. तो ये तो गलत रास्तों में जाके हम अपना जीवन खुद कॉम्पलिकेट कर रहे हैं.'

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









