
'वर्क प्रेशर से लोग गे बन रहे हैं...' मलेशिया के मंत्री का अजीब दावा, लोग पूछ रहे- ये कैसे संभव है?
AajTak
क्या काम का दबाव किसी को 'गे बना सकता है? यह अजीब दावा किसी आम इंसान ने नहीं, बल्कि मलेशिया के एक मंत्री ने किया है. अपने इस बयान के बाद अब वे सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं
मलेशिया के एक वरिष्ठ मंत्री का संसद में दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (धार्मिक मामलों) के मंत्री डॉ. ज़ुल्किफ्ली हसन ने अपने लिखित जवाब में दावा किया कि वर्क-स्ट्रेस, सामाजिक माहौल और धार्मिक प्रथाओं की कमी लोगों को LGBT समुदाय की ओर धकेल सकती है.मत्री ने यहां तक कह दिया कि काम का दबाव लोगों को गे बना रहा है. बयान सामने आते ही लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की और सोशल मीडिया पर खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है.
संसद में क्या कहा गया?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री का यह बयान तब सामने आया जब विपक्षी पार्टी PAS की सांसद सिती जइलाह मोहद यूसुफ ने उनसे संसद में सवाल किया. अपने लिखित जवाब में हसन ने कहा कि सामाजिक माहौल, यौन अनुभव, काम से जुड़ा तनाव और व्यक्तिगत कारण इन सभी को LGBT व्यवहार के संभावित कारणों के तौर पर देखा जा सकता है.
मंत्री का यह बयान उस संसदीय जांच का हिस्सा था, जिसमें LGBT समुदाय से जुड़े रुझानों, उम्र, जातीयता और कारणों पर अध्ययन किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि 2022 से 2025 के बीच LGBT गतिविधियों से जुड़े 135 मामले सामने आए, जिनमें गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई की गई. मलेशिया में समलैंगिकता अपराध है
'मेरी पूरी ऑफिस टीम अब तक गे क्यों नहीं हुई'
बयान सामने आते ही मलेशिया में ऑनलाइन यूजर्स फट पड़े. सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तंज देखने को मिले.एक यूजर ने लिखा कि अगर वर्क-स्ट्रेस से लोग गे होते हैं तो हैरानी है कि मेरी पूरी ऑफिस टीम अब तक गे क्यों नहीं हुई!दूसरे ने लिखा कि मैं रोज तनाव में रहता हूं... शायद बाइसेक्शुअल होने की कगार पर हूं!

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









