
Tulsi Puja Niyam: घर में इन जगहों पर तुलसी का पौधा लगाने की ना करें गलती, घेर लेंगी परेशानियां
AajTak
Tulsi Puja Niyam: तुलसी का पौधा केवल पूजा के लिए ही नहीं होता, बल्कि यह सेहत, आसपास के माहौल और मन की शांति के लिए भी बहुत फायदेमंद है. घर में तुलसी लगाने से वातावरण अच्छा रहता है, हवा साफ होती है और मन को सुकून मिलता है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे जीवन में अच्छे बदलाव महसूस होते हैं.
Tusli Puja Niyam: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. तुलसी से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है. इससे घर में सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है. ऐसा माना जाता है कि रोज तुलसी की पूजा करने से मन शांत रहता है और घर का वातावरण भी अच्छा बना रहता है.
लेकिन वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को हर जगह रखना सही नहीं होता. अगर तुलसी का पौधा गलत स्थान पर रखा जाए, तो इसके अच्छे परिणाम नहीं मिलते. कई बार इससे धन की हानि, घर में झगड़े, तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. इसलिए तुलसी को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है.
बेडरूम में तुलसी रखना बेडरूम आराम करने और निजी जीवन से जुड़ा स्थान होता है. यहां तुलसी का पौधा रखना शुभ नहीं माना जाता. इससे मन अशांत रह सकता है, नींद ठीक से नहीं आती और परिवार में तनाव बढ़ सकता है. इसलिए तुलसी को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए.
रसोई या किचन में तुलसी रखना रसोई घर को अग्नि का स्थान माना जाता है, जहां खाना बनता है. वहीं तुलसी का पौधा शांति और पवित्रता का प्रतीक है. जब तुलसी को रसोई में रखा जाता है, तो इसकी ऊर्जा और रसोई की अग्नि ऊर्जा आपस में टकराती हैं. इससे घर में अनाज की कमी, खर्च बढ़ना और आर्थिक परेशानी आ सकती है.
बाथरूम या टॉयलेट के पास तुलसी रखना बाथरूम और टॉयलेट को साफ-सफाई से जुड़ा होने के बावजूद धार्मिक रूप से अशुद्ध स्थान माना जाता है. इन जगहों के पास तुलसी का पौधा रखना अशुभ होता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. घर के लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
मुख्य दरवाजे के सामने या बाहर तुलसी रखना मुख्य दरवाजा घर में ऊर्जा के आने-जाने का रास्ता होता है. इसके ठीक सामने या बाहर तुलसी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का बहाव रुक सकता है. वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार को खुला और साफ रखना चाहिए ताकि अच्छी ऊर्जा घर में आसानी से प्रवेश कर सके.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









