
Chalisa Yog: 1 फरवरी से बदल रही है ग्रहों की चाल, चालीसा योग इन राशियों के लिए ला सकता है खतरा!
AajTak
Chalisa Yog: ज्योतिष शास्त्र में चालीसा योग उस स्थिति को कहा जाता है जब दो ग्रह आपस में 40 अंश (डिग्री) की दूरी पर स्थित होते हैं. इस योग का नाम ही “चालीसा” है, क्योंकि इसका संबंध 40 अंश के अंतर से होता है. चालीसा योग का प्रभाव हर राशि पर समान नहीं होता. यह ग्रहों की स्थिति, भाव और व्यक्ति की कुंडली पर निर्भर करता है कि यह योग शुभ फल देगा या सावधानी की जरूरत पैदा करेगा.
Chalisa Yog: फरवरी महीने की पहली तारीख को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है. माह के पहले ही दिन शुक्र और शनि ग्रह आपस में 40 अंश की दूरी पर स्थित होकर चालीसा योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि को मित्र ग्रह माना जाता है, इसलिए यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत ला सकता है. हालांकि, कुछ राशियों पर इसका असर चुनौतीपूर्ण भी रह सकता है. ऐसे में इन राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां और इन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह चालीसा योग बारहवें भाव में बन रहा है, जिसे व्यय और हानि से जुड़ा माना जाता है. इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी. पैसों का लेन-देन अकेले न करें. भरोसेमंद व्यक्ति की मौजूदगी में ही निर्णय लें. यात्रा करते समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपेक्षित सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए सबसे अहम रहेगा. उपाय के रूप में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस योग में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि शुक्र और शनि दोनों ही आपके स्वामी सूर्य के विरोधी ग्रह माने जाते हैं. इस कारण गलत लोगों की संगति से दूर रहना बेहद जरूरी होगा, वरना आपकी सामाजिक छवि पर असर पड़ सकता है. मन में बेकार की चिंताएं बनी रह सकती हैं. मेहनत के मुताबिक नतीजे न मिलने से निराशा भी महसूस हो सकती है. मानसिक संतुलन बनाए रखना इस समय सबसे महत्वपूर्ण रहेगा. साथ ही, किसी को उधार देने या लेने से बचना ही बेहतर होगा. उपाय के तौर पर सूर्य देव की नियमित उपासना और सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा.
वृश्चिक राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









