
इस कंपनी के CEO को मिला अनलिमिटेड प्राइवेट जेट पास, हर उड़ान का खर्च कंपनी देगी
AajTak
दुनिया की मशहूर कॉफी चेन स्टॉरबक Starbucks ने अपने CEO ब्रायन निक्कोल को कंपनी के प्राइवेट जेट के अनलिमिटेड यूज की मंजूरी दे दी है.पहले निक्कोल निजी ट्रैवल के लिए जेट का इस्तेमाल तो कर सकते थे, लेकिन उस पर सालाना 250,000 डॉलर की कैप थी.
सोचिए, आपका ऑफिस घर से 10–20 किलोमीटर दूर हो तो भी रोजाना आने-जाने में आधा दिन निकल जाता है. लेकिन क्या कोई शख्स रोज 1600 किलोमीटर का सफर सिर्फ ऑफिस पहुंचने के लिए कर सकता है? सुनकर अजीब लगता है, लेकिन स्टारबक्स के नए CEO ब्रायन निकोल के लिए यह रोजमर्रा की रूटीन बन चुका है और अब इसका पूरा खर्चा कंपनी खुद उठाएगी, चाहे वे ऑफिस जाएं या कहीं और उड़ान भरें.
ऑफिस के लिए 1600 किमी का सफर
ब्रायन निकोल कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट में रहते हैं, जबकि स्टारबक्स का हेडक्वॉर्टर वॉशिंगटन के सिएटल में है. दोनों शहरों के बीच की हवाई दूरी करीब 1600 किमी है. ऐसे लंबे सफर को आसान बनाने के लिए कंपनी ने उन्हें ऐसा 'सुपर-पावर' दिया है, जिससे रोजाना आने-जाने का सफर अब किसी झंझट जैसा नहीं रहेगा, यानी कंपनी का प्राइवेट जेट.
हर उड़ान का पूरा खर्च कंपनी ही उठाएगी
कंपनी ने अपने CEO को प्राइवेट जेट का अनलिमिटेड इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. पहले ब्रायन निजी यात्रा के लिए जेट का उपयोग तो कर सकते थे, लेकिन उस पर 250,000 डॉलर की सालाना कैप लगी थी. यह सीमा पार होते ही उन्हें खर्च अपनी जेब से भरना पड़ता था. अब यह लिमिट पूरी तरह खत्म कर दी गई है. यानी ब्रायन चाहे रोज 1600 किमी उड़कर ऑफिस जाएं या किसी दूसरे देश में मीटिंग के लिए निकलें, हर उड़ान का पूरा खर्च कंपनी ही उठाएगी.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में कैब चलाकर कितनी कमाई? भारतीय ने 10 घंटे टैक्सी चलाकर बताए असली आंकड़े

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









