
फ्रिज भी बना सकता है आपको बीमार! दिख रहे हैं ये साइन तो तुरंत करें ये काम
AajTak
अगर फ्रिज की हेल्थ ठीक नहीं है तो वो आपकी हेल्थ भी खराब कर सकता है. फ्रिज एक ऐसा प्रोडक्ट है जो दिन रात चलता रहता है. कई बार तो घर में कोई नहीं भी होता तो भी इसे लोग 24X7 ऑन ही रखते हैं.
घर में फ्रिज एक ऐसी मशीन है जो दिन-रात बिना रुके चलती रहती है. दूध, सब्ज़ी, फल, बचा हुआ खाना... सब कुछ उसी पर भरोसे रहता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रिज की भी लाइफस्पैन होती है?
अगर समय रहते फ्रिज बदला न जाए, तो वही फ्रिज जो खाना सुरक्षित रखता है, एक दिन खाने को खराब कर आपकी सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है. इतना ही नहीं, फ्रिज की वजह से जान माल का भी नुकसान हो सकता है. इन दिनों फ्रिज फटने की भी खबरें आती रहती हैं.
आज ज़्यादातर घरों में फ्रिज 10 से 15 साल तक चल जाते हैं. कुछ अच्छे मॉडल इससे ज्यादा भी चलते हैं. लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ फ्रिज की कूलिंग ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है.
परेशानी यह है कि फ्रिज अचानक खराब नहीं होता, बल्कि पहले ही छोटे-छोटे संकेत देने लगता है. बस हमें उन्हें समझने की जरूरत होती है. समय रहते फ्रिज को आप या तो बदल लें या फिर उसे रिपेयर कराएं और सामान रिप्लेस करा लें.
खाना जल्दी खराब होने लगे
अगर आपने नोटिस किया है कि दूध पहले से जल्दी फट रहा है, सब्ज़ियां जल्दी सड़ रही हैं या फ्रिज में रखा खाना एक-दो दिन में ही बदबू देने लगता है, तो यह सीधा संकेत है कि अंदर का तापमान ठीक से मेंटेन नहीं हो रहा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









