
10,001mAh बैटरी के साथ Realme का फोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 39 दिनों तक चलेगा
AajTak
भारतीय बाजार में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. रियलमी ने 10001mAh की बैटरी वाला Realme P4 Power 5G लॉन्च किया है. ये फोन डुअल रियर कैमरा, दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.
Realme P4 Power 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है. चीनी स्मार्टफोन मेकर ने अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है. ये फोन 10001mAh की बैटरी के साथ आता है, जो इसे मार्केट में मौजूद किसी भी दूसरे फोन से अलग बनाती है. हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये फोन 39 दिनों की स्टैंड बाय बैटरी के साथ आता है. यहां स्टैंड बाय मोड का मतलब है कि जब आप फोन को इस्तेमाल नहीं करते हैं, वो सिर्फ ऑन रहता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Realme P4 Power 5G का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 25,999 रुपये है. वहीं हायर-एयर कॉन्फिग्रेशन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है. स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसका प्राइस 30,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Realme P4 Power 5G: 10000mAh बैटरी वाला पहला Smartphone
फोन पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. स्मार्टफोन भारत में 5 फरवरी से मिलेगा. इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. ये डिवाइस ट्रांससिल्वर, ट्रांसऑरेंज और ट्रांसब्लू कलर में मिलेगा.
Realme P4 Power 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. फोन में 6.8-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









