
इधर इंडिया-EU डील... उधर Volkswagen ने भारत के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, जानें क्या है प्लान
AajTak
Volkswagen ने इस साल 2026 के लिए अपनी स्ट्रेटजी का खुलासा किया है. अब तक भारतीय बाजार में केवल 4 कारों से दौड़ लगा रही ये यूरोपियन ब्रांड अपने प्रोर्टफोलियो को बढ़ाने जा रही है. इसे हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA Deal) से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.
भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA Deal) के रूझान आने शुरू हो गए हैं. इस डील से देश के ऑटो सेक्टर को काफी फायदा मिलने की चर्चा है. इंडस्ट्री लीडर्स का मानना है कि, ये ट्रेड डील ऐतहासिक बदलाव लेकर आएगा, ख़ास तौर पर लग्ज़री कार सेग्मेंट में. क्योंकि अब यूरोपीय कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को 110 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी बीच प्रमुख यूरोपीय ब्रांड फॉक्सवैगन ने भारतीय बाजार को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
Volkswagen ने इस साल 2026 के लिए अपनी स्ट्रेटजी का खुलासा किया है. कंपनी ने बताया है कि अगले साल वह कुल पांच नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. ये लॉन्च साल की चारों तिमाहियों में किए जाएंगे ताकि बाजार में ब्रांड की मौजूदगी लगाजार मजबूर होती रहे. इस रणनीति के तहत Volkswagen ने सबसे पहले Tayron R-Line को पेश किया है और अब चार और नए मॉडल लाने की तैयारी में है.
फॉक्सवैगन की नई लाइनअप में SUV, सेडान और हैचबैक जैसी अलग अलग बॉडी स्टाइल की कारें शामिल होंगी. कंपनी इन कारों को प्रीमियम सेगमेंट के अलग अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश करेगी. यानी ये नए मॉडल हर वर्ग के ग्राहकों के आधार पर पेश की जाएंगी. कंपनी का मानना है कि इस तरह की स्ट्रेटजी से भारतीय बाजार में ब्रांड की उपस्थिति और भी बेहतर होगी.
फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा कि भारत में पहली बार Tayron R-Line को पेश करते हुए कंपनी को खुशी हो रही है. उन्होंने बताया कि साल 2026 में हर तिमाही एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा. उनका कहना है कि हर लॉन्च एक अलग तरह के प्रीमियम ग्राहक वर्ग को ध्यान में रखकर किया जाएगा. इसका मकसद प्रीमियम कारों पर फोकस बढ़ाना और ग्राहकों के साथ कनेक्टिविटी को और बेहतर करना है.
फिलहाल Volkswagen भारत में टायगुन, वर्टस, टिगुआन आर-लाइन और गोल्फ जीटीआई जैसी कारों की बिक्री करता है. दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में अपनी मौजूदगी रखने वाला फॉक्सवैगन भारत को लेकर काफी संजीदा है. आगे चलकर कंपनी का फोकस ई मोबिलिटी, स्मार्ट मोबिलिटी और डिजिटल तकनीक पर भी रहेगा. कंपनी भारत में अपने सेकंड इनिंग को फ्रंट-फुट पर खेलते हुए लगातार नए मॉडलों को पेश कर रही है.
फॉक्सवैगन के इस फैसला को हाल ही में हुए इंडिया-EU डील से भी जोड़कर देखा जा रहा है. फॉक्सवैगन इंडिया के एमडी और सीईओ पियूष अरोड़ा ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि, "यह भारत और यूरोप के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि क्लीन और स्टेबल ट्रेड नियमों से भारतीय ग्राहकों के लिए यूरोपीय कारों के ज्यादा मॉडल लाने की संभावनाएं बनेंगी. लंबे समय में इससे टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, कैपेसिटी डेवलपमेंट और ऑटो इकोसिस्टम में निवेश को बढ़ावा मिलेगा."

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









