
Vaibhav Suryavanshi IPL: क्रिकेटर बनाने के लिए जमीन बेच दी, कुर्बानियों का दौर याद कर भावुक हुए पिता... कहानी 13 साल के वैभव सूर्यवंशी की
AajTak
Vaibhav Suryavanshi IPL 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल (IPL) इतिहास के मेगा ऑक्शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, उनके पिता ने बताया कि बेटे के लिए उन्होंने क्या कष्ट झेले?
Vaibhav Suryavanshi IPL 2025 Auction Team, Story, Price: 'सिर्फ इन्वेस्टमेंट नहीं, यह बड़ा इन्वेस्टमेंट है, आपको क्या बताएं हमने तो अपनी जमीन तक बेच दिया, अभी भी हालत पूरी सुधरा नहीं है. वो अब सिर्फ हमारा बिटुवा नहीं है, पूरा बिहार का बिटुवा है.'
ये शब्द वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी के हैं. वैभव आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में इतिहास रच चुके हैं. उनकी उम्र 25 नवंबर को महज 13 साल 243 दिन थी, तो उनको राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में शामिल कर लिया. वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने बेटे के लिए क्या-क्या चीजें चीजों की कुर्बानी दी. वह बोले-मैंने अपनी जमीन तक बेच दी.
संजीव वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में नीलामी के बाद बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने कहा अपने 10 वर्षीय बेटे वैभव की क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए अपनी खेती की जमीन बेची. पर शायद पिता संजीव को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि तीन साल के भीतर उनका बेटा इतिहास रच देगा.
जेद्दा में आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे और अंतिम दिन 13 साल और आठ महीने की उम्र (13 साल 243 दिन) में वैभव किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा.
संजीव जो बिहार के समस्तीपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मोतीपुर में खेती की जमीन के मालिक हैं. संजीव ने PTI कहा-वह अब सिर्फ हमारा बिटुवा (बेटा) नहीं बल्कि पूरे बिहार का बेटा है.' वैभव इस समय अंडर-19 एशिया कप के लिए दुबई में है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









