
Vaibhav Suryavanshi India U-19: टीम इंडिया के लिए धमाल मचाएगा बिहार का वंडर बॉय... एज को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी का भी चयन हुआ है. वैभव की असली उम्र क्या है, इसे लेकर फैन्स के मन में कन्फ्यूजन है. क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था.
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ तीन वनडे और दो चार दिवसीय मुकाबले खेलने जा रही है. पहले 21 सितंबर से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज होगी. फिर 30 सितंबर से चार दिवसीय मुकाबलों का आयोजन होगा. दोनों टीमों के बीच तीनों वनडे मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे. वहीं चार दिवसीय मुकाबले चेन्नई में होने हैं.
बिहार के वैभव का भी सेलेक्शन
चार दिवसीय मैचों के लिए बिहार के वैभव सूर्यवंशी को भी भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है. वैभव को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट्स को मिलाकर कुल 49 शतक जड़े. वैभव को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था वैभव का जन्म समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ. पांच साल की उम्र से ही वैभव को उनके पिता संजीव नेट प्रैक्टिस कराने लगे.
वैभव के पिता ने इसके लिए घर पर ही नेट लगवाया. फिर वैभव ने समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया. इसके बाद वैभव ने पटना के जीसस एकडेमी में मनीष ओझा से ट्रेनिंग ली है. वैभव की मेहनत रंग लाई और उन्हें रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में बिहार की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि वो अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने दो मैचों में 7.75 की औसत से 31 रन बनाए.
क्या सच में 13.5 साल के हैं वैभव?
वैभव खेल के साथ-साथ अपनी उम्र को लेकर चर्चा में रहते हैं. वैभव की असली उम्र क्या है, इसे लेकर सबके मन में कन्फ्यूजन है. क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और उनकी मौजूदा उम्र 13 साल और 171 दिन आज (16 सितंबर 2024 ) है. वैसे वैभव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जाएंगे. यानी वैभव के उस बयान को आधार माना जाए तो इस महीने की 23 तारीख को उनकी उम्र ठीक 15 साल होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








