
Vaibhav Suryavanshi: क्या वाकई 12 साल का है बिहार का है ये रणजी क्रिकेटर, VIRAL वीडियो से खुली पोल
AajTak
बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. ये कहा जा रहा है कि वैभव फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय हैं.
देश के विभिन्न मैदानों पर रणजी ट्रॉफी 2024 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. बिहार की टीम के लिए इस बार का रणजी ट्रॉफी काफी खास रहने जा रहा है. झारखंड के गठन के बाद बिहार को पहली बार रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में एंट्री मिली है.. बिहार की टीम अपना पहला ग्रुप मुकाबला मुंबई के खिलाफ पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेल रही है.
वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर बवाल
इस मुकाबले में बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने भी अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. ये कहा जा रहा है कि वैभव फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय हैं. क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वैभव ने 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया. आपको बता दें कि अलीमुद्दीन (12 साल और 73 दिन) सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में एसके बोस दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 12 साल और 76 दिन की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. मोहम्मद रमजान इस सूची में तीसरे नंबर (12 साल और 247 दिन) पर हैं.
क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और उनकी मौजूदा उम्र 12 साल और 285 दिन आज ( 6 जनवरी 2024 ) है. वैसे वैभव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जाएंगे. मशहूर स्टैट्समैन मोहनदास मेनन ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि वैभव की उम्र अब भी 12 साल है.
मोहनदास मेनन ने X पर लिखा, 'उनका हालिया इंटरव्यू देखा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 27 सितंबर 2023 को 14 साल के हो जाएंगे. मोहनदास ने ये भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी की वास्तविक उम्र को लेकर इससे अधिक प्रमाण क्या हो सकता है.
I saw his recent interview in which he said he will be 14 years old on Sep 27, 2023.https://t.co/fhWGOCv28h

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









