
Usman Khawaja, Ashes 2022: जब उस्मान ख्वाजा के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रोका शैम्पेन सेलिब्रेशन, Video
AajTak
सीरीज़ जीतने के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज़ ट्रॉफी के साथ पोडियम पर जश्न मना रही थी उस वक्त उस्मान ख्वाजा दूर हट गए. वो इसलिए क्योंकि सभी खिलाड़ी उस वक्त शैम्पेन उड़ा रहे थे. जब फोटो सेशन शुरू हुआ तब भी शैम्पेन सेलिब्रेशन लगातार चल रहा था.
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को अपने घर में मात देकर एशेज़ सीरीज़ पर 4-0 से कब्जा कर लिया है. होबार्ट में खेले गए सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत दर्ज की. जब कंगारू टीम जश्न मना रही थी, तभी कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल, सीरीज़ जीतने के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज़ ट्रॉफी के साथ पोडियम पर जश्न मना रही थी उस वक्त उस्मान ख्वाजा दूर हट गए. वो इसलिए क्योंकि सभी खिलाड़ी उस वक्त शैम्पेन उड़ा रहे थे. जब फोटो सेशन शुरू हुआ तब भी शैम्पेन सेलिब्रेशन लगातार चल रहा था. लेकिन तभी ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने इस सेलिब्रेशन को रुकवाया और उस्मान ख्वाजा को साथ आने के लिए कहा. उस्मान ख्वाजा तुरंत अपनी टीम के पास पहुंचे और जश्न में शामिल हुए. पैट कमिंस के इस गेस्चर की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है और लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. Pat Cummins asking his teammates to stop throwing alcohol around so that Usman Khawaja can join in because of his beliefs ❤️ That's sweet. pic.twitter.com/nzzjt92jYv

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









