
US Master T10 League: गौतम गंभीर और शाहिद आफरीदी फिर भिड़ेंगे, अमेरिका में होगी धांसू लीग, जानिए सबकुछ
AajTak
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके गौतम गंभीर, शाहिद आफरीदी, क्रिस गेल, जैक कैलिस, सुरेश रैना, हरभजन सिंह जैसे सितारे अमेरिकी धरती पर एक बार फिर आपस में खेलते हुए नजर आएंगे. अमेरीका में यूएस मास्टर टी10 लीग शुरू होने वाली है. इस लीग में आपको अपने बचपन की याद आ जाएगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में पुराने दिग्गज एक बार फिर आपस में भिड़ते नजर आएंगे.
US Master T10 League: अमेरिका धीरे-धीरे क्रिकेट की तरफ अपने कदम बड़ा रहा है. पिछले महीने वहां मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का पहला सीजन हुआ था. जिसमें एमआई न्यूयॉर्क ने सिएटल ऑर्कस को खिताबी मुकाबलें में 7 विकेटों से हराया था. हाल ही में अमेरिकी धरती पर भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेले गए थे. इतना ही नहीं अगले साल वेस्टइंडीज के साथ मिलकर अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करेगा.
इन सबके बीच अमेरीका में यूएस मास्टर टी10 लीग शुरू होने वाली है. इस लीग में आपको अपने बचपन की याद आ जाएगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में पुराने दिग्गज एक बार फिर आपस में भिड़ते नजर आएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी टीम को ढेरों मैच जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी अमेरिकी धरती पर एक बार फिर जोर आजमाइश करते दिखाई देंगे.
इस लीग में गौतम गंभीर, जैक कैलिस, क्रिस गेल, रोस टेलर, सुरेश रैना, शाहिद आफरीदी, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान जैसे शानदार प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे. ये सभी प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. अब फैन्स के मन में ये सवाल होंगे कि आखिर ये यूएस मास्टर टी10 लीग है क्या? लीग कब और कहां होगी? इसमें कितनी टीमें हिस्सा लेंगी? आइए इन्हीं सब सवालों के जवाब जानते हैं....
यूएस मास्टर टी10 लीग क्या है?
ये लीग टी10 ग्लोबल स्पोर्ट्स और सैम्प आर्मी क्रिकेट फ्रेंचाइजी के द्वारा आयोजित की जा रही है. यूएस मास्टर टी10 लीग से पहले उन्होंने आबु धाबी टी10, इंडियन मास्टर टी10 , श्रीलंका टी10 लीग भी आयोजित की है. यूएस मास्टर टी10 लीग में 10-10 ओवर के मैच खेले जाएंगे.
यूएस मास्टर टी10 लीग कहां होगी?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









