)
US Election 2024: बाइडेन के लिए अगले 2 दिन भारी, चुनाव से हटे तो कौन होगा डेमोक्रेट्स का प्रत्याशी?
Zee News
Joe Biden in US Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जो बाइडेन अपनी उम्मीदवारी वापस खींच सकते हैं. अगले 48 घंटों में बाइडेन कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. कमला हैरिस भी हो सकती हैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार.
नई दिल्ली: Joe Biden in US Election 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसके बाद से ही पार्टी उन पर चुनावी मैदान से बाहर होने का दबाव बना रही है. डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडेन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले पहले से ही कमजोर नजर आ रहे हैं. ऐसे में पार्टी नए उम्मीदवार ओर दांव खेलना चाहती है. CNN की एक रिपोर्ट में डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेताओं के हवाले से कहा गया है कि बाइडेन के लिए अगले 72 घंटे (अब 48 घंटे बचे) काफी अहम हैं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



