)
माइनस 15 डिग्री ठंड और पुतिन का बारूद! नॉर्वे ने यूक्रेन को थमाया NASAMS एयर डिफेंस सिस्टम, शहरों की कड़ी होगी सुरक्षा
Zee News
Ukraine Nasams Air Defence Missiles: Norwegian Advanced Surface-to-Air Missile System (NASAMS) को नॉर्वे की कंपनी Kongsberg और अमेरिकी कंपनी Raytheon मिलकर बनाती हैं. यह सिस्टम ड्रोन, क्रूज मिसाइल और विमानों को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें AIM-120 AMRAAM मिसाइलों का उपयोग होता है. जिन्हें रडार और नेटवर्क से जुड़े कमांड सिस्टम के जरिए निर्देशित किया जाता है.
Ukraine Nasams Air Defence Missiles: नॉर्वे ने यूक्रेन को एयर डिफेंस मिसाइलों का एक नया बैच दिया है. ये मिसाइलें यूक्रेन में पहले से तैनात NASAMS एयर डिफेंस सिस्टम के लिए दी गई हैं. ताकि रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच नागरिक इलाकों को सुरक्षित किया जा सके. नॉर्वे सरकार के मुताबिक यह आपूर्ति ऐसे समय की गई है. जब रूस सर्दियों में यूक्रेन के ऊर्जा को निशाना बनाकर लगातार हमले कर रहा है. कई शहरों में बिजली और हीटिंग की व्यवस्था प्रभावित हुई है. तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. ऐसे हालात में एयर डिफेंस मिसाइलों की कमी को दूर करना बेहद जरूरी हो गया था. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
