)
रूस की ओरेशनिक ने उड़ाई यूरोप की नींद! फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का निर्देश- 'NATO देश मिलकर जल्दी ऐसी मिसाइल तैयार करें'
Zee News
Russia Oresnik Hypersonic Missile: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन पर रूस की ओर से ओरेशनिक मिसाइल के हमले का जिक्र किया. यूक्रेन में जिस जगह पर हमला हुआ वह NATO देश पोलैंड की सीमा के पास स्थित है. इस जगह पर F-16 और मिग-29 लड़ाकू विमानों की सर्विसिंग हो रही थी. इस हमले का जिक्र करते हुए मैक्रों ने कहा कि यूरोप अब ऐसी मिसाइलों की सीधी रेंज में है. इस घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता है.
Russia Oresnik Hypersonic Missile: रूस की नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल ओरेशनिक ने यूरोप की चिंता बढ़ा दी है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वह भी लंबी दूरी के हथियार तैयार करेंगे. इसके लिए यूरोप के अन्य देशों के साथ मिलकर काम फ्रांस काम करेगा. इन हथियारों का मकसद रूस के हरकतों का जवाब देना है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
