)
ईरान से डरा अमेरिका? खामेनेई ने पकड़ी सबसे कमजोर नस! नौसेना संचालन प्रमुख ने तुरंत मांगा F/A-XX फाइटर जेट के लिए फंड
Zee News
Iran-America tension: अमेरिकी नौसेना के शीर्ष अधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य के युद्धों में दबदबा बनाए रखने के लिए छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान का होना अब विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है. उनका कहना है कि अगर आज हमने निवेश नहीं किया, तो आने वाले समय में न केवल चीन, बल्कि ईरान जैसे छोटे देश भी अमेरिकी विमानों को आसमान से गिराने की ताकत हासिल कर लेंगे.
Iran-America tension: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच, अमेरिका ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. अमेरिका के नौसैनिक प्रमुख का मानना है कि अमेरिका के पास फिलहाल वे फाइटर जेट नहीं हैं, जो ईरान पर दबाव बना सके. इसके लिए तुरंत 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की जरूरत है. Military Watch Magazine की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना संचालन प्रमुख (CNO) एडमिरल डेरिल कॉडल ने चेतावनी दी है कि छठी पीढ़ी के F/A-XX लड़ाकू विमान का विकास नौसेना की “बिना किसी डर के उड़ान भरने” की क्षमता के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान बेड़े को न केवल प्रशांत क्षेत्र में चीन जैसी महाशक्ति से, बल्कि ईरान जैसे देशों और आतंकी समूहों से भी गंभीर चुनौती मिल रही है.
