)
आखिर ईरान में रेज़ा पहलवी की क्यों नहीं हो सकती वापसी? पिछले 3 दशक से जुल्म पर साधी चुप्पी; अब बोल रहे अमेरिका की जुबान
Zee News
Reza Pahlavi Iran protest: ईरान में पिछले 23 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं, इस प्रदर्शन में करीब 5000 लोगों की मौत भी हो चुकी है. ऐसे में, बार-बार एक ही सवाल सबकी जुबान पर आ रहा है. क्या ईरान में रेजा पहलवी की वापसी हो सकती है और हत्याओं का दौर रूकेगा? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट.
Reza Pahlavi Iran protest: ईरान में मौजूदा सत्ता और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाम सड़कों पर हैं. 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन आज 23वें दिन भी जारी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में अब तक करीब 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर ‘मैक्सिमम प्रेशर’ पॉलिसी के तहत दबाव बना रहे हैं. हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि ‘विरोध प्रदर्शन जारी रखें, मदद पहुंच रही है.’ इसी बीच ईरान के पूर्व शाह के बेटे रेजा पहलवी ने भी ईरान वापसी की बात कही. बता दें, रेजा पहलवी 1979 इस्लामी क्रांति के बाद से ही अमेरिका में निर्वासित हैं. इन्हीं बयानबाजी के मायनों व ईरान की स्थिति को लेकर Zee Bharat ने अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ रिटायर्ड मेजर अमित बंसल से बातचीत की.
