)
ताश के पत्तों की तरह बिखरा ट्रंप का 'यूरोपीय फैन बेस'! ग्रीनलैंड विवाद पर दिया झटका, कर ली थी जवाबी कार्रवाई की तैयारी
Zee News
Donald Trump Greenland controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को खरीदने या उस पर नियंत्रण हासिल करने की जिद ने इस वक्त पूरी दुनिया, और खासकर यूरोप में खलबली मचा दी है. 'द गार्डियन' की रिपोर्ट बताती है कि कैसे ट्रंप का यह दांव न केवल अमेरिका के पुराने सहयोगियों को नाराज कर रहा है, बल्कि यूरोप के उन दक्षिणपंथी नेताओं को भी उलझन में डाल रहा है जो कभी ट्रंप के सबसे बड़े समर्थक हुआ करते थे.
Donald Trump Greenland controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिकी नियंत्रण में लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. व्हाइट हाउस ने यहां तक कह दिया है कि जरूरत पड़ने पर सैन्य विकल्प भी खुले हैं. हालांकि, दावोस में हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ट्रंप ने अपने तेवर थोड़े नरम किए और बल प्रयोग से इनकार किया, लेकिन उनकी “ग्रीनलैंड चाहिए ही चाहिए” वाली जिद अभी भी बरकरार है. इस मुद्दे ने अमेरिका और यूरोप के बीच दरार इतनी गहरी कर दी है कि अब इसे संभालना मुश्किल लग रहा है.
