)
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का यू-टर्न! NATO के साथ अमेरिका की बड़ी डील लगभग तय, क्या सच में खत्म होगा विवाद?
Zee News
Donald Trump Greenland Deal: इस डील की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह समझौता अमेरिका के लिए बहुत अच्छी डील होगी. जो लंबे समय तक लागू रहेगी. दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान उन्होंने माना कि फ्रेमवर्क थोड़ा कठिन है. इसे बाद में विस्तार से समझाया जाएगा.
US Backs Off Greenland Takeover: आर्कटिक इलाके में स्थित बर्फीले द्वीप ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव कम होता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात कह रहे थे. अब पीछे हटते नजर आ रहे हैं. ग्रीनलैंड पर अभी डेनमार्क का कंट्रोल है. उसका कहना था कि उसके पीछे पूरा यूरोप खड़ा है. वह किसी भी कीमत पर ग्रीनलैंड अमेरिका को नहीं देगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
