)
चीन ने खड़ी की घातक न्यूक्लियर सबमरीन की फौज, रूस को संख्या बल में पछाड़ा; अब निशाने पर अमेरिका
Zee News
china and Russia sea power: चीन ने परमाणु पनडुब्बियों की संख्या में रूस को पीछे छोड़कर बड़ी समुद्री बढ़त हासिल कर ली है. PLAN के पास अब लगभग 32 न्यूक्लियर सबमरीन हैं, जिससे उसकी अंडरसी ताकत, सेकंड-स्ट्राइक क्षमता और इंडो-पैसिफिक में रणनीतिक दबदबा तेजी से बढ़ रहा है.
china and Russia sea power: चीन अब दुनिया में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन गया है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के पास अब करीब 32 सक्रिय परमाणु पनडुब्बियां हैं. इस तरह चीन ने रूस को पीछे छोड़ दिया है, जिसके पास घटकर 25 से 28 पनडुब्बियां रह गई हैं. वहीं अमेरिका अब भी सबसे आगे है, जिसके पास 71 परमाणु पनडुब्बियां हैं. यह बदलाव वैश्विक नौसैनिक ताकत में एक बड़ा मोड़ है और इंडो-पैसिफिक सहित पूरी दुनिया में अंडरसी (समुद्र के नीचे) शक्ति संतुलन को नई दिशा दे रहा है.
