)
जापान ने बनाई 'स्टेल्थ' मिसाइल 'टाइप-12', दुश्मन को 1,000KM दूर से बनाएगी निशाना; टेंशन में चीन और नॉर्थ कोरिया
Zee News
Japan stealth missile Type-12: जापान ने अपनी रक्षा नीति में स्पष्ट किया है कि वह अब 'बैठकर वार नहीं सहेगा'. जापान का मानना है कि अगर उसके पास दुश्मन के घर में घुसकर मारने की ताकत होगी, तो दुश्मन उस पर हमला करने से पहले सौ बार सोचेगा. वहीं, जापान इन स्टेल्थ मिसाइलों के साथ-साथ अमेरिका से 'टॉमहॉक' मिसाइलें भी खरीद रहा है, ताकि उसकी मारक क्षमता और भी घातक हो जाए.
Japan stealth missile Type-12: जापान ने अपनी रक्षा नीति में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है. दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार, जापान अब 'सिर्फ बचाव' करने वाली सेना से आगे बढ़कर 'दुश्मन पर पलटवार' करने की ताकत जुटा रहा है. चीन, उत्तर कोरिया और रूस के बढ़ते खतरों को देखते हुए जापान अब अपनी 'स्टेल्थ मिसाइल' तकनीक को इतना धारदार बना रहा है कि वह दुश्मन के रडार की नजरों में आए बिना हजारों किलोमीटर दूर हमला कर सके. ताजा रक्षा रिपोर्टों के मुताबिक, जापान अपनी 'टाइप-12' सतह से जहाजों पर मार करने वाली मिसाइल को एक नए और बेहद आधुनिक 'स्टेल्थ' अवतार में ढाल रहा है. जापान का मकसद एक ऐसी मिसाइल बनाना है जिसकी बनावट ऐसी हो कि दुश्मन का रडार उसे देख ही न पाए. यह मिसाइल न केवल लंबी दूरी 1000 किमी से ज्यादा तक मार करेगी, बल्कि दुश्मन के इलाके में बिना शोर किए दाखिल होने में सक्षम होगी.
